उत्तराखंड समाचार

पुष्कर कुंभ माणा ड्यूटी का सफल समापन,

आईटीबीपी के जवानों का बढ़ाया मनोबल

चमोली। माणा में आयोजित हुए सफल पुष्कर कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आईटीबीपी की प्रथम बटालियन, जोशीमठ के जवानों को चमोली पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। यहाँ आयोजित पुष्कर कुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन हुआ। इस बड़े आयोजन को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय महत्वपूर्ण रहा। आईटीबीपी के जवानों ने इस दौरान चमोली पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

चमोली पुलिस के अधिकारियों ने इस अवसर पर आईटीबीपी जवानों द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी किए गए कर्तव्यनिष्ठापूर्ण और अनुशासित कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के सहयोग के बिना इस तरह के बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण होता।

चमोली पुलिस की ओर से आईटीबीपी की प्रथम बटालियन के जवानों को उनकी आगामी यात्राओं और भविष्य की सभी जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। चमोली पुलिस द्वारा आयोजित इस समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश सिंह व थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी और आईटीबीपी एसी बनीराम व उनि0 चंदन भंडारी व जवान उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581