उत्तराखंड समाचार

आत्मा को परमात्मा से जोड़ना है योग

चमोली जनपद के समस्त थाना चौकियों में किया गया योगाभ्यास

चमोली। 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में आज 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना, चौकियों, कार्यालयों, शाखाओं में पुलिस कर्मियों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जिम हाल में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, व पुलिस उपाधीक्षक ऑपेरशन/यातायात सुश्री नताशा सिंह सहित पुलिस लाईन, थाना गोपेश्वर व फायर यूनिट गोपेश्वर में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ उमा देवी मंदिर परिसर के प्रांगण में योगाभ्यास किया गया। साथ ही जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस कर्मियों द्वारा योग के माध्यम से आम जनमानस को अपने जीवन में योग अपना कर शारिरीक ब्याधियों से मुक्त रहने हेतु प्रेरित किया गया। योगाभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वज्रासन, वक्रासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, कपालभाति व अन्य आसन किये गये।
योग का सामान्य अर्थ है जोड़ना। आध्यात्मिक सन्दर्भ में आत्मा को परमात्मा से जोड़ना योग है। योग से शारीरिक क्षमता व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, योग मन को शांत रखता है व विचारों को शुद्ध रखता है। आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का सकल्प लें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581