उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

छोटी बिंदाल नदी मे पुराने पुश्ते के आगे नये पुश्ते का निर्माण कर रहा विभाग

छोटी बिंदाल नदी के भीतर 4 फीट कम हो जायेगी चौड़ाई

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 26 अप्रैल। इन दिनों सिंचाई विभाग के माध्यम से वार्ड 34 गोविन्द गढ़ शांति विहार में छोटी बिंदाल नदी मे सुरक्षा दीवार (wall) का निर्माण किया जा रहा, लेकिन यहां सब से बड़ा सवाल तो यह उठ रहा हैं की विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहा है, या भविष्य के लिये बाढ़ लाने का इंतजाम। इसके पीछे कारण सीधा सा हैं, जिस छोटी बिंदाल नदी मे सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य चल रहा हैं वहां पहले से पुश्ता बना हुआ हैं। इस पुश्ते को तोड़ कर निर्माण करने के बजाये, इसके आगे 2 फीट और नदी के भीतर जगह घेर कर निर्माण कार्य शुरू किया गया हैं, जिससे नदी की चौड़ाई और कम हो गई हैं. आमने-सामने 2-2 फीट जगह के निर्माण कार्य मे जाने का मतलब कुल 4 फीट जगह का कम होना हैं। इससे नदी बन जायेगी नाली, और जब बरसात मे तेज भाव के साथ पानी आयेगा तो अपने साथ भारी जान-माल का नुकसान भी लेकर आयेगा। बात यहीं ख़त्म नहीं होती जिस स्थान पर विभाग ने निर्माण कार्य शुरू किया हैं उससे कुछ दूरी पर नदी बॉटल नेक बन जाती हैं, जहां आम दिन मे पानी बड़ी मुश्किल से आगे जाता हैं, जब 4 फीट जगह यहां कम होंगी तो अंदाजा लगाया जा सकता हैं, यहां नाली की भी जगह नहीं बचेगी। जिस स्थान पर ये बॉटल नेक हैं, वहीं छोटी बिंदाल नदी दाये तरफ एक नाले के रूप मे बह रहीं हैं, जो घनी आबादी से हो कर गुजरता हैं। अब उम्मीद करे की भारी बरसात में शांति विहार खास कर छोटी बिंदाल नदी और नाले के पास रहने वालों का क्या हाल होगा। जिस सिंचाई विभाग की गलती से छोटी बिंदाल नदी भविष्य मे नाली बन जायेगी, वो विभाग तो बाढ़ आने के बाद अपना पल्ला झाड़ कर किनारे खड़ा हो जायेगा। लोग सवाल जवाब तो जनप्रतिनिधियो से करेगे, वो भी कहा तक जवाब देगे, बाद मे सरकार भी जांच की बात कहकर एक नई फाइल खोल देगी।
भविष्य मे आने वाले खतरे को देखते हुये वार्ड 34 गोविन्द गढ़ के पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह कुकरेजा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित कपूर , भारतीय जनता पार्टी के युवा वरिष्ठ नेता जतिन कुकरेजा के साथ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुये कहा की सिंचाई विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहा है, लेकिन यह दीवार नदी के बीचों-बीच बनाई जा रही है। इस कारण पानी का बहाव दूसरी दिशा में मुड़ जाएगा, जिससे सामने की ओर रहने वाले लोगों की दीवारों को नुकसान पहुँचने का खतरा है। जिस पर विभाग ने गोल मोल जवाब दिया। उनका कहना था की लोगों की सुरक्षा के लिए ही सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा हैं। सुरक्षा दीवार के निर्माण के बाद पानी का बहाव और तेजी से आगे बढ़ेगा। विभाग के अधिकारी कल आने वाले खतरे को नजर अंदाज कर रहे हैं। ये बात स्थानीय क्षेत्रवासियों को भी पता हैं मगर विभाग के आगे चलनी तो किसी की भी नहीं। अब सब कुछ समय के गर्भ मे छिपा हुआ हैं, कल विभाग की गलती आम जन पर कितनी भारी पड़ेगी यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
यह पर ये भी बताना जरूरी हैं की जब इस समस्या को लेकर एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस के ग्रुप ब्यूरो प्रभारी संदीप गोयल ने कैंट विधान सभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर से दूरभाष पर वार्ता की तो उन्होंने बताया की कल छोटी बिंदाल नदी मे सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य को लेकर उनकी सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता हुई थी और उनसे साफ कह दिया गया था की वह पुराने पुश्ते को हटाकर नये पुश्ते का निर्माण करे। ताकि नदी की चौड़ाई कम ना हो। यदि विभाग आज भी पुराने पुश्ते के आगे निर्माण कर रहा हैं, तो इस संबंध मे कल विभाग के अधिकारियों से पुनः वार्ता की जयेगी। किसी भी कीमत पर गलत निर्माण कार्य बर्दास्त नहीं किया जायेगा। सब से जरूरी जन सुरक्षा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464