उत्तराखंड समाचार

सैनिक कल्याण मंत्री ने प्रदान किया आर्थिक सहायता के तौर पर 02 लाख रुपए का चेक

मंत्री जोशी से वन्देमातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउण्डेशन के लिए क्लास रूम शौचालय फर्नीचर इत्यादि की भी मांग की।

देहरादून, 17 जून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को कैंप कार्यालय में वन्दे मातरम ट्रेनिंग एण्ड एजुकेशन फाउण्डेशन के संस्थापक पूर्व सैनिक राजेश सेमवाल ने मुलाकात की और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया। मंत्री गणेश जोशी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा व्यक्त की और संस्था के अध्यक्ष को आर्थिक सहायता के तौर पर 02 लाख रुपए का चेक भेंट किया। गौरतलब है कि वन्देमातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउण्डेशन संस्थापक / अध्यक्ष सेवानिवृत सैनिक राजेश सेमवाल के द्वारा विगत 04 वर्षो से सेना, अर्द्धसेना ग्रुप सी के लिए पुरोला उत्तरकाशी में शहीद परिवारजनों व सैनिक, अर्द्धसैनिक, गरीब निराश्रित व अन्य सभी युवा, युवतियों को निःशुल्क शारिरीक प्रशिक्षण व शिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसपर उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से वन्देमातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउण्डेशन को आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने मंत्री जोशी से वन्देमातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउण्डेशन के लिए क्लास रूम शौचालय फर्नीचर इत्यादि की भी मांग की। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा जताया। इस अवसर पर उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581