उत्तराखंड समाचारक्राइम

परीक्षा देने आये मुन्ना भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे पीडी भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण सिंह पुण्डीर, उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, उप निरीक्षक संजय रावत, उप निरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड का. महेन्द्र सिंह, कां. चालक जीएस सैनी शामिल थे।

देहरादून, 17 जून। एसएससी एमटीएस की परीक्षा देने आये एक मुन्ना भाई को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस तुलाज इन्स्टीट्यूट धूलकोट झाझरा प्रेमनगर देहरादून के सेन्टर इन्चार्ज श्री कुमार यशपाल सिन्हा द्वारा थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी कि उनके परीक्षा केन्द्र पर एसएससी द्वारा मल्टीटास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसमें उनके स्टाफ को परीक्षा केन्द्र में एन्ट्री के दौरान एक व्यक्ति को पकडा, जो कि परीक्षा देने आया था और संदिग्ध लग रहा था तथा अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहा है। जिस पर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तुलाज इन्स्टीट्यूट में जाकर पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ की व तलाशी ली तो उसके पास मौजूद परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड मे लगी फोटो परीक्षा देने आये व्यक्ति से भिन्न थी। जिससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो पता चला की पकडा गया व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने उक्त केन्द्र पर आया था। इस पर उक्त व्यक्ति को थाने पर लाकर पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम जतिन कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मारकपुर पो.ओ. बिजनौर थाना कोतवाली बिजनौर बताया तथा बताया कि मूल अभ्यर्थी अमूल कुमार पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम सराय कजियान पो. नेटोर जिला बिजनौर उप्र से पैसे के लालच में साठं-गांठ कर उसके स्थान पर परीक्षा देने की योजना बनाकर उक्त केन्द्र पर परीक्षा देने आया था। जिसकी तलाशी में मूल अभ्यर्थी के नाम से पहचान पत्र तथा परीक्षा हेतु मूल अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र बरामद हुआ। इस प्रकरण के सम्बन्ध मे जनपद के उच्चाधिकारीगण को अवगत कराकर प्रकरण के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध सख्या 129/23 धारा 419,420,120 बी भादवि पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा जिस मूल अभ्यर्थी का प्रतिरुपण कर परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने हेतु आया गया था, उस मूल अभ्यर्थी अमूल कुमार पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम सराय कजियान पो. नेटोर जिला बिजनौर उप्र को मुकदमे मे वांछित कर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे पीडी भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण सिंह पुण्डीर, उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, उप निरीक्षक संजय रावत, उप निरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड का. महेन्द्र सिंह, कां. चालक जीएस सैनी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581