उत्तराखंड समाचार

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही

स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। डोईवाला पुलिस का कहना हैं की अभियान लगातार जारी है।

देहरादून। ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत डोईवाला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये गूलर घाटी नदी में शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 31 व्यक्तियों का चालान किया तथा वसूला 7750 रूपये का जुर्माना वसूल किया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत धार्मिक स्थलो व पर्यटक स्थलो पर शराब पीने वालो, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर पर्यटक स्थल गुलरघाटी नदी में ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा पर्यटक स्थल मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा, सड़क किनारे व नदी मे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान गूलर घाटी नदी मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग व्यक्तियों पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 31 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 7750 रूपये जुर्माना वसूला गया। तथा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती मानी गई। तथा माफी मांगी गई। सभी को हिदायत दी गई की दोबारा ऐसा न करे। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। डोईवाला पुलिस का कहना हैं की अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम मे उप निरीक्षक किशन देवरानी चौकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला देहरादून, उप निरीक्षक सुमित चोधरी, हेड कांस्टेबल दीपक नेगी, कांस्टेबल विकास रावत, महिला कांस्टेबल बबीता रावत, हेड कासटेबल प्रवीण संधू शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581