उत्तराखंड समाचार

जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशे को जड़ से खत्म करने का लिया संकल्प

देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर द्वारा नशे के प्रति शुरू किये गये जन जागरूकता अभियान व दिए गए निर्देशो के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद देहरादून सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद देहरादून श्रीमती सरिता डोभाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे आज अवैध मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत चौकी लक्खीबाग के मद्रासी कॉलोनी में स्थानीय लोगों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठन के व्यक्तियों आदि के साथ चौकी लक्खीबाग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के प्रयोग व उनकी तस्करी को रोके जाने, अवैध मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणाम आदि के संबंध में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मद्रासी कॉलोनी के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। जन जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को अवैध मादक पदार्थों के प्रयोग ना करने, उनकी तस्करी को रोकने, अवैध मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक नुकसान आदि की जानकारी प्रदान की गई तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई तथा अवैध मादक पदार्थ/ नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464