उत्तराखंड समाचार

स्कूल में छात्रों के लिए “स्वास्थ्य जाँच शिविर लगा

जिन बच्चों में स्वस्थ्य से सम्बंधित किसी प्रकार की कमी या समस्या प्रतीत हुई तो उन्हें उस बारे में अवगत कराया गया

देहरादून। नत्थनपुर नेहरू ग्राम में स्थित अकेशिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक “स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों ने शिविर में सहयोग देने के लिए जाँच हेतु आये सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद् किया। शिविर में बलूनी हॉस्पिटल से डॉक्टर “संदीप टण्डन, राही नेत्रधाम से डॉक्टर “रीना”, “सृस्टि डेंटिस्ट्री एंड वेलनेस क्लीनिक से डॉक्टर “सृस्टि डंगवाल के सहयोग से सभी बच्चों का निरीक्षण बारीकी से किया गया व उन्हें अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए मार्गदर्शन किया व सही जीवन शैली अपनाने व संतुलित आहार लेने के बारे में प्रोत्साहित किया। जिन बच्चों में स्वस्थ्य से सम्बंधित किसी प्रकार की कमी या समस्या प्रतीत हुई तो उन्हें उस बारे में अवगत कराया गया। यदि कोई रक्त जाँच करवाना चाहता है तो “बलूनी हॉस्पिटल” की तरफ से रक्त जाँच पर विशेष छूट जो कि ३० प्रतिशत भी प्रदान की गयी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका पूजा मारिया, उपप्रधानाध्यपिका ममता रावत, देवराज थापा, हिमांशु रावत व अन्य शिक्षक उपस्तिथ रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581