उत्तराखंड समाचार

दिग्विजय सिंह ने किया बैराटखाई के स्थानीय बागवानी क्षेत्र में भ्रमण

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के आज सपरिवार चकराता पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया।

देहरादून। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज सपरिवार विधानसभा चकराता में बैराटखाई के स्थानीय बागवानी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए फल-पौधों के रोपण, रख-रखाव, उत्पादन व विपणन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के आज सपरिवार चकराता पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, डोईवाला से प्रत्याशी रहे गौरव सिंह, पछवादून के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button