उत्तराखंड समाचार

अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान जारी

अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान निरन्तर जारी है। उनके आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इसी क्रम में आज कार्रवाई करते हुये ग्राम जमालपुर कलां में स्थित श्री मुरसलीन का निर्माणाधीन भवन, श्री शिवम शास्त्री का दोमंजिला भवन तथा श्री अप्पू वालिया एवं सुनील द्वारा निर्मित अवैध भवनों को सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त संदीप कुमार व इरशाद द्वारा वाई0पी0एस0 विहार फेस-3,वेलकम फार्म के पीछे लक्सर रोड, हरिद्वार  में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने पर जांच की गयी तथा पाया गया कि सम्बन्धित द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिसे आज ध्वस्त करते हुये सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581