उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़
चारधाम यात्रियों से भरी बुलेरो पिकअप ट्रक से टकराई
पुलिस की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया और यातायात को भी सुचारु बनाए रखा गया।

टिहरी। बछेलीखाल के पास चारधाम यात्रियों से भरी एक बुलेरो पिकअप ट्रक से टकरा गई, टिहरी पुलिस ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य कर सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। चारधाम यात्रा मार्ग पर बछेलीखाल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा एक घायल यात्री को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया और यातायात को भी सुचारु बनाए रखा गया।




