उत्तराखंड समाचार

उत्तराखण्ड शहरी विकास क्षेत्र एजेन्सी के विकास कार्यों की समीक्षा

यमुना कालोनी में सिवरेज नेटवर्क का कार्य 55 प्रतिशत तक पूर्ण

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में उत्तराखण्ड शहरी विकास क्षेत्र एजेन्सी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड शहरी विकास क्षेत्र एजेन्सी द्वारा प्रदेश भर में अनेक विकास कार्य किये जा रहे हैं जिसमें बंजारावाला फेज-1 में 106 करोड़, बंजारावाला फेज-2 में 122 करोड़ तथा बंजारावाला फेज-3 में 150 करोड़ के कार्य प्रारंभ किये जा चुके हैं जोकि जुन 2025 तक पूर्ण किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बंजारावाला में वाटर सप्लाई तथा सिवरेज के कार्य किये जा रहे हैं जिसकी प्रगति संतोषजनक है। बंजारावाला फेज-3 में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का कार्य भी किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड शहरी विकास क्षेत्र एजेन्सी द्वारा ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों यमुना कालोनी, रायपुर, नैनीताल आदि क्षेत्रों में भी वाटर सप्लाई तथा सिवरेज का कार्य प्रगति पर है। जिसमें यमुना कालोनी में सिवरेज नेटवर्क का कार्य लगभग 55 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर एजेन्सी द्वारा किया जा रहा कार्य अच्छी प्रगति पर है परन्तु कुछ जगहों पर कार्य में तेजी लाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारा कार्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित न हो बल्कि वह धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एजेन्सी द्वारा किये जा रहे कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाना चाहिए तथा गुणवत्ता में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए जनसंवाद तथ समन्वय स्थापित करके काम किया जाए। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड शहरी विकास क्षेत्र एजेन्सी द्वारा ऋषिकेश तथा हल्द्वानी में भी विकास कार्यों का प्रस्ताव जारी किया गया है जिसमें पार्किंग, सिवरेज, वाटर सप्लाई तथा घाटों का निर्माण किया जाना सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के 10 अन्य स्थानों का चयन उत्तराखण्ड शहरी विकास क्षेत्र एजेन्सी द्वारा निर्माण कार्यों के लिए किया गया है जिसकी डीपीआर तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर रंजना राजगुरू, प्रोग्राम डायरेक्टर, उत्तराखण्ड शहरी विकास क्षेत्र एजेन्सी, विनय मिश्रा, सह प्रोग्राम डायरेक्टर, उत्तराखण्ड शहरी विकास क्षेत्र एजेन्सी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581