उत्तराखंड समाचार

सैनिक कल्याण मंत्री मन की बात के 100वा संस्करण को पूर्व सैनिकों के साथ सुनेंगे

मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का आग्रह किया।

देहरादून,29 अप्रैल। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 30 अप्रैल को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 100वा संस्करण को पूर्व सैनिकों के साथ सुनेंगे। गौरतलब है कि साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम शुरू किया था। अब 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। ‘मन की बात’ हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाला एक मासिक संबोधन है। जिसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से बातचीत करते हैं। मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्र, सामाजिक संगठन, अविस्मरणीय कार्यों तथा समाज के प्रेरक लोगों के बारे में लगातार चर्चा करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581