उत्तराखंड समाचार

भाजपा सरकारों की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान

क्रम में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा की उपस्थिति मे कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देहरादून, 10 अप्रैल। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में लगातार आंदोलन चलाने के साथ ही आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारी के लिए कमर कसते हुए इसकी शुरुआत देहरादून महानगर के कैंट विधानसभा क्षेत्र से की हैं। इसी क्रम में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा की उपस्थिति मे कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र से नगर निकाय चुनाव की तैयारी प्रारम्भ करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा सरकारों की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता भण्डारी हत्याकांड, भर्ती घोटाले चुनावों के प्रमुख मुद्दे होंगे। काँग्रेसजन गौतम अडानी मामले में जे.पी.सी. गठन की मांग, जोशीमठ के पुनरुद्धार एवं प्रभावितों के विस्थापन हेतु राहत पैकेज की मांग, प्रदेश में हुए सभी भर्ती घोटालों की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग, अंकिता भण्डारी हत्याकांड में वी.आई.पी. का नाम उजागर किये जाने की मांग, वर्ष में 6 माह सरकार का संचालन ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में गैरसैण से किये जाने की मांग, देहरादून में युवा बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश में खाली पड़े सरकारी सेवा के पदों को भरे जाने की मांग, प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तथा प्रदेश की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था को सुधारे जाने जैसे मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव में हुंकार भरेंगे। प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में कंाग्रेस पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहरायेगी तथा देहरादून जैसे नगर निगम बोर्ड में बरसों से जमे भाजपा के निकम्मे तथा निष्क्रिय शासन को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जिस प्रकार देहरादून शहर की सड़कों की खुदाई कर जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसका जवाब जनता आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को देगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, पूरन सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, महामंत्री मनीष कुमार, मीडिया कमेटी के चेयरमैन पीके अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पछवा दून श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, इंदर मोहन वैद्य, मेहरबान सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, आशीष नौटियाल, शीशपाल सिंह बिष्ट, वसी जैदी, अनिल नेगी, निधि नेगी, मिथिलेश कुमारी, नीलू देवी, सरिता बिष्ट, शांति रावत, रमेश कुमार मंगू, अमित भंडारी, भूरा एसबी थापा ट्विंकल हुकुम सिंह गढ़िया अरोड़ा राजेश पुंडीर अमन बत्रा नीरज त्यागी नानक चंद राव नसीम अहमद राजेंद्र धवन अनिल बस्नेत या थापा सूरज क्षेत्रीय सोनू तिवारी राजेश चमोली वीरेंद्र कंडारी अरविंद गुरुंग सुरेंद्र मैथानी बिल्लू  डंगवाल जतिन ओबरॉय अरुण रतूड़ी पायल बेल फैजल अहमद मंजू त्रिपाठी विजय गुप्ता मुकेश रेगमी रिपुदमन सिंह अनिकेत सिंहसमेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581