देश

प्रियंका गांधी ने किया ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी

राष्ट्रीय महासचिव ने किया "वर्चुअल रैली" को संबोधित

देहरादून। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड दौरे पर आयी। राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के वर्चुअल रैली में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून आगमन पर आज जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचकर कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिह ने उनकी अगवानी की। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे दून स्कूल पहुंची। यहां प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी का घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के विकास, उत्तराखंड के लोगों के स्वाभिमान एवं संस्कृति की रक्षा व महंगाई से निजात दिलाने का विजन तैयार किया है। उत्तराखंड के लोगों के भारी समर्थन से इस बार कांग्रेस सरकार तय है। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उसे देखकर बेहद बुरा लगा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा की मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं। सरकार पर हमला बोलते हुये उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार उत्तराखंड में कुछ नहीं कर रही है। उत्तराखंड की महिलाओं को कहा, मैं समझती हूं आपके ऊपर अतिरिक्त बोझ होता है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया, दिए तो केवल तीन-तीन मुख्यमंत्री। प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा चरमराया हुआ है। इसलिए कांग्रेस ने हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया है। प्रदेश के पांच लाख परिवारों को आर्थिक सहायता देंगे। देश में गरीब को और गरीब बना दिया और चंद उद्योगपतियों को अरबपति बना दिया।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार कांग्रेस को मौका देगी। प्रीतम आगे बोले, कोरोनाकाल में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। वर्तमान सरकार को खनन और शराब माफिया चला रहे है। कांग्रेस सत्ता में आते ही लोकायुक्त नियुक्त करेगी ताकि जनता के प्रति सरकार कि जवाबदही तय होगी।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार जुमलेबाजी में माहिर है। सभी नेता जुमलेबाजी की यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकल रहे हैं। उन्होंने अपील की कि कांग्रेस को वोट दीजिए हर घर एक व्यक्ति को रोजगार देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button