आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

भीषण सड़क हादसा : 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

देहरादून। चंपावत जिले में लोहाघाट से आगे बापरू के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ कनालीछीना की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद कार में अचानक धमाका सा हुआ और आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की छिटकर मौत हो गई। वाहन में सवार घायल एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया। घायलों को उपचार के लिए पास के सरकारी हॉस्पिटल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार चालक राजेन्द्र कुमार (48) निवासी डीडीहाट की मौके पर मौत हो गई और कार में सवार घायल बलदेव कुमार (36) निवासी कनालीछीना पिथौरागढ की कार में जलकर मौत हो गई। वहीं कार में सवार घायल महिला नीतू देवी (36) पत्नी बलदेव कुमार और उनकी बेटी अक्षिता (8) और पुत्र आरव (5) गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को आपातकालीन वाहन के जरिए उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लाया गया है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button