उत्तराखंड समाचार

प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाऐगा : गणेश जोशी

प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु वचनबद्ध

देहरादून। मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने देहरादून के धोरण वार्ड में गोविन्द नगर विकास समिति, एमडीडीए एनक्लेव, अमन विहार, दून डिवाइन, कृष्णा वाटिका, पर्ल्स पैराइस एवं राजेश्वर नगर के सोसाइटी निवासियों के साथ बैठक की। भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि वह सोसाइटी निवासियों की प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु वचनबद्ध हैं। उन्होंने 14 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जोशी ने कहा कि जब वोटों की गिनती हो रही होती है, उस उक्त उनकी जीत की शुरुआत धोरण वार्ड से होती है। उन्होंने इस हेतु क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद चुन्नी लाल, मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, वार्ड अध्यक्ष अरविन्द डोभाल, निरंजन ङोभाल, भूपेंद्र सौलंकी, संजीव ङोभाल, सुरेंद्र खत्री, रीता गोयल, दिनेश बिष्ट, कुंवर नेगी सहित दून डिवाइन सोसायटी के अध्यक्ष संजीव शर्मा, एसके त्यागी, पल्स पैरडायस सॉसायटी के अध्यक्ष स्वदेश यादव, कमल जैन, राजेश्वर नगर सोसायटी के अध्यक्ष आरपी शर्मा, बिकाऊ सिंह, संदीप लखेडा, वीसी तिवारी, आरपी जोशी, रामजी दुबे, कांति जोशी, सुबोधनी जुयाल, शांति बिजलवान, कमलेश, राजीव, प्रेमलता, सरोज, लीला शाह, सरोजनी नवानी आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button