उत्तराखंड समाचार

मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ सुनी मन की बात

मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को जरूर सुनना चाहिए

देहरादून, 26 मार्च। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को विजय कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 84 में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 99वां संस्करण को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अंगदान को लेकर लोगों को जागरुक किया और देश की तरक्की में नारी शक्ति के योगदान की अहमियत बताई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात ‘ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में अनेक क्षेत्रों में सरहनीय कार्य करने वालों से लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को जरूर सुनना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद सतेंद्र नाथ, वार्ड प्रमुख ओम प्रकाश बावड़ी, एसएस बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581