उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन

श्रीनगर (गढ़वाल), 12 मार्च। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के बिड़ला परिसर में आज छात्रसंघ समारोह 2025-26 सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार पोरी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी छात्र संघ पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था लेकिन गैरसैंण विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा छात्र संघ पदाधिकारियों ने उनसे विभिन्न मांगो पर अपनी बात रखी। उन्होंने विश्वविद्यालय को 2 बसें, 200 छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने, विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि 2 एकड़ भूमि मिलने पर श्रीनगर में साइंस सिटी बनाने का वायदा किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने छात्र पदाधिकारियों को राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर छात्रसंघ 2025-26 के पदाधिकारी अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, महासचिव अनुरोध पुरोहित, उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, सहसचिव अभिषेक सिंह, छात्रा प्रतिनिधि विदिशा सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनमोल सिंह जायड़ा, कोषाध्यक्ष आयुष वेदवाल तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और छात्र पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री के सामने अपनी मांगे रखी। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स, शोधार्थियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनीस-उल-जमा, मुख्य नियंता प्रो दीपक कुमार,चौरास परिसर निदेशक प्रो राजेंद्र सिंह नेगी, प्रो मंजुला राणा, प्रो डी एस नेगी, प्रो भारती चौहान, प्रो एचबीएस चौहान, डॉ विजयकांत पुरोहित समेत विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं कर्मचारी, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581