उत्तराखंड समाचारक्राइम

दुकान से सामान की चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर द्वारा तत्काल टीम गठित की गयी

देहरादून, 09 मार्च। थाना प्रेमनगर पुलिस ने दुकान से सामान की चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विंग नं0 6 प्रेमनगर निवासी अमित चक्रवर्ती ने थाना प्रेमनगर पुलिस को तहरीर देते हुये बताया की उनकी प्रेमनगर चौक पर स्थित बीडी सिगरेट की दुकान से रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान का शटर तोड कर नगद रेजगारी, सीसीटीवी कैमरा व सिगरेट चोरी कर ली है। जिस पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या -43/23 धारा-380,457 आईपीसी मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया। उक्त घटना के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा दिए गए आदेश-निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर द्वारा तत्काल टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया एवं मुखबिर मामूर किए गए। पुलिस टीम के प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर ठाकुरपुर रोड से तीन व्यक्तियों आर्यन बिष्ट पुत्र धीरेन्द्र बिष्ट निवासी विवेक विहार PS राजपुर देहरादून उम्र-19 वर्ष, अनिल अधिकारी पुत्र नितिन अधिकारी निवासी नारा शहद बैरकपुर जिला नीलगंज प0बंगाल उम्र-20 वर्ष व वंश पुत्र कैलाश निवासी संजय नगर राजपुर चुंगी,आगरा उ0प्र0 उम्र-20 वर्ष को पकड़ा, जिनके कब्जे से अमित चक्रवर्ती की दुकान से चुरायी हुयी रेजगारी,सिगरेट के पैकेट,लाईटर व सीसीटीवी कैमरा बरामद हुए। जिस पर अभियुक्तों को अंतर्गत धारा 380,457,411 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581