उत्तराखंड समाचार

भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के क्षेत्रीय अधिकारी ने की राज्यपाल से मुलाकात

संस्थान की समस्याओं और चुनौतियों की भी जानकारी ली और उसमें सहायता का आश्वासन दिया।

देहरादून 07 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के क्रियाकलापों और उत्तराखण्ड चल रहे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। राज्यपाल ने भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी को उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अध्ययन करने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास के साथ-साथ यहां के आध्यात्मिक महत्व पर अध्ययन करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनजातियों के इतिहास और वर्तमान के विभिन्न पहलुओं का भी अध्ययन किया जाय। राज्यपाल ने संस्थान से उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य चुनौतियों व पर्यटन के क्षेत्र में भी रिसर्च कर अपेक्षित सहयोग करने को कहा। उन्होंने संस्थान की समस्याओं और चुनौतियों की भी जानकारी ली और उसमें सहायता का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button