उत्तराखंड समाचारक्राइम

दो बेटों के साथ माँ ने की जहर खा कर आत्महत्या

पुलिस ने तीनों मृतकों का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

देहरादून, 07 मार्च। थाना सहसपुर के शीतला पुल जस्सोवाला थाना सहसपुर देहरादून मे निवास करने वाली एक महिला ने अपने दो पुत्रों के साथ जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तीनों मृतकों का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
रात्रि 11:30 बजे इंद्रपाल पुत्र राम जसपाल उम्र 36 वर्ष निवासी शीतला पुल जस्सोवाला थाना सहसपुर देहरादून ने थाने पर आकर सूचना दी कि उसकी पत्नी और दो बेटों ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत थाना सहसपुर पुलिस ने तत्काल उच्च अधिकारी गणों को सूचित कर मौके पर फोर्स रवाना किया गया एवम् उच्चाधिकारी गणों द्वारा मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जहां पर इंद्रपाल की पत्नी सरोजा पाल पत्नी इंद्रपाल उम्र 32 वर्ष व दोनो पुत्र अंश पुत्र इंद्रपाल उम्र 12 वर्ष व अर्णव पुत्र इंद्रपाल उम्र 07 वर्ष अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों को मृत घोषित किया गया। आज थाना पुलिस ने तीनों मृतकों का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि इंद्रपाल मूल रूप से ग्राम मिसराइनपुर पोस्ट दुर्गागंज थाना दुर्गागंज जिला भदोही उत्तर प्रदेश का निवासी है विगत 10 वर्षो से थाना सहसपुर क्षेत्र में निवास कर रहा है एवम वर्तमान में सेलाकुई फार्मासिटी स्थित डिफोहिल्स कंपनी में जॉब करता है। आस-पड़ोस व रिश्तेदारों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पति-पत्नी के बीच आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक कलह रहता था। प्रथम दृष्टया उपरोक्त कारण से ही सरोजापाल द्वारा यह कृत्य किया जाना प्रकाश में आया है, इसके अतिरिक्त भी सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581