उत्तर प्रदेश समाचारउत्तराखंड

धूमधाम से मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस

कोटद्वार, 28 दिसंबर।  जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार द्वारा कांग्रेस कार्यालय, जनसेवा केंद्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं वैचारिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके अतुलनीय योगदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने ओजस्वी एवं गंभीर वक्तव्य में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि भारत को एक स्वतंत्र, समतामूलक और न्यायपूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था। कांग्रेस ने आज़ादी की लड़ाई को केवल आंदोलन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना में परिवर्तित किया। नेगी जी ने कहा कि महात्मा गांधी जी से पहले भी कांग्रेस ने देश को महान नेतृत्व दिया। दादाभाई नौरोजी ने आर्थिक शोषण के सिद्धांत से राष्ट्र को जागृत किया, गोपाल कृष्ण गोखले ने नैतिक और संवैधानिक राजनीति की नींव रखी, जबकि फिरोजशाह मेहता और सुरेन्द्रनाथ बनर्जी  जैसे नेताओं ने भारत में राजनीतिक चेतना का संचार किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जन-आंदोलन बनी, पंडित जवाहरलाल नेहरू  ने आधुनिक भारत की नींव रखी, सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता को सुदृढ़ किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम को अदम्य साहस प्रदान किया।

कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और सिद्धांतों का इतिहास है और आज जब लोकतंत्र व संविधान पर संकट है, तब कांग्रेस की विचारधारा और भी प्रासंगिक हो गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोटद्वार श्री विकास नेगी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों की रक्षा की है। स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कांग्रेस हर संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और यह पार्टी समावेशी विकास की प्रतीक रही है। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता नेगी एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत ने कहा कि कांग्रेस केवल संगठन नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा है जिसने देश को जोड़ने का कार्य किया है। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और देश को प्रगति एवं समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464