उत्तर प्रदेश समाचारखेल

सराय ख्वाजा विद्यालय का प्रशंसनीय प्रदर्शन

प्रतियोगिताओं में प्रशंसनीय और उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था

फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद के विद्यार्थियों का ब्लॉक लेवल लीगल लिटरेसी कंपटीशन में प्रशंसनीय प्रदर्शन रहा। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी दस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की। उल्लेखनीय है कि डिबेट, पावर प्लांट प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, क्विज, पोस्टर मेकिंग, स्किट, भाषण, कविता गायन, पेटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। गत वर्ष भी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के पूर्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में प्रशंसनीय और उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने दस में से सात इवेंट्स में प्रथम और दो इवेंट्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास करना ही हमारा प्रमुख ध्येय है। शिक्षा विभाग द्वारा समय समय पर दिए गए निर्देशों के अंतर्गत विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया जाता है। विद्यालय की छात्राओं और छात्रों को ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन के उपरांत डी ए वी स्कूल सेक्टर 14 फरीदाबाद में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होगा। प्राचार्य और अध्यापकों ने छात्रा मोनिका, दिव्या यादव, रानी कुमारी, करिश्मा, नेहा, अर्चना, छात्र त्रंबकेश्वर, जीत, अभय, प्रियांशु, अक्षय, सूरज पुरी, डिंपल, गुनगुन और राजन सहित सभी को सम्मानित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्राध्यापिका प्रज्ञा, बबीता, रजनी कपूर, धर्मपाल, अजय गर्ग, राजेश भाटी, किरण, गीता सहित विद्यार्थियों दिव्या यादव, त्र्यंबकेश्वर राय तथा सभी का सहयोग देने और विद्यालय के लिए सम्मान प्राप्त करने के लिए स्वागत, अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581