उत्तराखंड समाचार

सेवा भारती ने किया निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

जिसमे वरिष्ठ चिकित्सक अभय व उनकी टीम द्वारा स्वास्थ जाँच, परामर्श व दवाईया वितरण, शुगर की जांच निशुल्क की गई।

देहरादून 15 जनवरी। सेवा भारती एनजीओ ने आज वार्ड 25 इन्द्रेश नगर मे स्थित सामुदायिक भवन मे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड 25 इन्द्रेश नगर के पार्षद मनोज जाटव मौजूद थे। जिसमे वरिष्ठ चिकित्सक अभय व उनकी टीम द्वारा स्वास्थ जाँच, परामर्श व दवाईया वितरण, शुगर की जांच निशुल्क की गई। लोगों ने अधिक संख्या मे पहुँचकर स्वास्थ शिविर का लाभ उठाया। निशुल्क स्वास्थ्य कैंप मे मुख्य अतिथि के रूप मे अपने विचार व्यक्त करते हुये भाजपा के वरिष्ठ नेता रईस अंसारी ने बताया के वार्ड 25 इन्द्रेश नगर के पार्षद मनोज जाटव समय-समय पर अपने वार्ड में कैंप लगाते रहते हैं जिसका लाभ क्षेत्र की जनता उठा रही है। उन्होंने वहां उपस्थित दून हॉस्पिटल से वरिष्ठ सर्जन डॉ अभय व उपस्थित पूरी टीम का का अभिनंदन किया। वार्ड अध्यक्ष नरेश जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा से रईस अंसारी, अध्यापिका श्रीमती सुधा, पूर्व पार्षद श्रीमती तृपता जाटव, निखिल, विवेक, सुभाष चंद्रा, श्रीमती सविता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464