उत्तराखंड समाचार

पुरस्कार अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का परिणाम : राज्यपाल

। टीम भावना से कार्य करते हुए अपने कार्यों में गुणवत्ता और निखार लाने का प्रयास करें।

देहरादून 27 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सुशासन दिवस की श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार आप लोगों के अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का परिणाम है। राज्यपाल ने कहा कि जिस लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आपके द्वारा कार्य किया गया है, उसे निरंतर जारी रखें। पुरस्कृत होने के बाद सभी की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी है। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा व सजगता से ही इस राजभवन की अच्छी छवि जनता के सामने जायेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उदाहरण हैं। उन्होंने इसी लगन और मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने दिए गए दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति बेहद सजग होने की जरूरत है। टीम भावना से कार्य करते हुए अपने कार्यों में गुणवत्ता और निखार लाने का प्रयास करें। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव के अलावा राजभवन के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कम्पट्रोलर श्री प्रमोद चमोली, विशेष कार्याधिकारी श्री बी0पी0 नौटियाल, उप निदेशक सूचना श्री नितिन उपाध्याय, प्रमुख निजी सचिव श्री के0एल कौबियाल, वरिष्ठ निजी सचिव श्री राजेन्द्र चौहान, निजी सचिव श्री ललित जोशी, अनुभाग अधिकारी डॉ. सच्चिदानन्द चमोली, अनुभाग अधिकारी श्री अनूप सिंह नेगी, पुस्तालयाध्यक्ष श्री रमाकान्त बैंजवाल, सूचना अधिकारी श्री अजनेश राणा, अपर सहायक अभियन्ता श्री अमित सेमवाल, उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित, प्रवक्ता श्री सन्जू ध्यानी, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर श्री पारितोष बंगवाल, मीडिया संचालक श्री सिमरनजीत सिंह सेठी, चीफ फार्मसिस्ट श्री जगदीश देवराड़ी, फिजियोथेरपिस्ट श्रीमती वसुधा वर्मा, निरीक्षक, अभिसूचना श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा, निरीक्षक, अभिसूचना श्रीमती नीलम पालीवाल, उपनिरीक्षक, अभिसूचना श्री जितेन्द्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक श्री बिजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक, अभिसूचना, श्रीमती मन्जू, हॉउस कीपर श्री विनीत कुमार, शैफ श्री अजय कोठारी, स्टीवर्ड श्री अभिषेक नौटियाल शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581