उत्तराखंड समाचार

थाना बसंत विहार पुलिस ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

वर्तमान में बढ़ती साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु प्राप्त दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी

देहरादून। थाना बसंत विहार पुलिस ने आज शांति, कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में उपस्थित छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी देकर जागरूक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन, तत्वधान में आज प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार द्वारा शांति, कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास बनियावाला में उपस्थित छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में गौरा शक्ति एप का व्यापक प्रचार प्रसार कर गौरा शक्ति एप मे ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, ऐप पर उपलब्ध महिलाओं के वैधानिक अधिकार तालिका, महत्वपूर्ण नंबरों की सूची एवं कॉल के संदर्भ में ऐप में उपलब्ध विशेषताओं तथा ऐप संचालन एवम वर्तमान में बढ़ती साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु प्राप्त दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। थाना बसंत विहार पुलिस ने बताया की अभियान प्रचलित है जिस के संबंध में थाना क्षेत्र स्थित स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन संस्थान में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581