उत्तराखंड समाचार

गैस रिफलिंग की आड में नशे का कारोबार करने वाले 02 नशा तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया की वे 6-7 माह से देहरादून में गैस रिफलिंग का काम कर रहे हैं

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा शीतलहर के चलते जनपद के नगर निगम एवं नगर निकायों में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थाई रैन बसेरों के साथ ही अस्थाई रैन बसेरे चिन्हित करने एवं रेनबसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा शहर के आईएसबीटी,निरंजनपुर मंडी,रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, टैक्सी स्टैंड पुराना दिल्ली बस अड्डा ,घंटाघर दिलाराम चौक, जाखन कांटा, मंसूरी डायवर्सन, कनक चौक,दून हॉस्पिटल चौक, एकता विहार, धरना स्थल, रैन बसेरा चुना भट्टा, रैन बसेरा चुक्कू मोहल्ला, रैन बसेरा लाल पुल, रैन बसेरा ट्रांसपोर्ट नगर सहित नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में विकासनगर रोड़, सहारनपुर रोड़, पोन्टा रोड, रैन बसेरा हरबर्टपुर, देहरादून रोड़। नगर पालिक परिषद विकासनगर में देहरादून बस स्टैड, पहाड़ी गली, रामकुमार चौक। नगर पंचायत सेलाकुई एवं नगर पालिक परिषद डोईवाला विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला आपदा परिचालन केंद्र से अलाव जलाने एवं ऋण व शहरों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464