उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक आयोजित

25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में सभी राज्यों में मनाएगा

देहरादून। कावली रोड स्थित छबील बाग वाल्मीकि सामुदायिक भवन में आज राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं बैठक राजेंद्र केसला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में तथा मदन बाल्मीकि प्रदेश प्रमुख महामंत्री के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया की वाल्मीकि समाज के तीन लोगों को प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। श्री मकवाना ने कहा कि राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की स्थापना राज्य स्तर के संगठन के रूप में उत्तरांचल बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के रूप में 26 जनवरी 1998 में देहरादून में हुई थी, आज लगभग 22 राज्यों में मोर्चा का गठन हो चुका है। तथा मोर्चा अपनी स्थापना के 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में सभी राज्यों में मनाएगा तथा 19 फरवरी 2022 को रजत जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रीय वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे देश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहेंगे।
मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि मोर्चा विगत 25 वर्षों से वाल्मीकि समाज के सामाजिक शैक्षिक आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए तथा कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित भाव से समाज एवं राष्ट्र हित में रचनात्मक कार्य करता रहा है तथा वाल्मीकि एवं अनुसूचित समाज के हित के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। मोर्चा ने समाज के अधिकारों के लिए सचिवालय विधानसभा एवं संसद भवन तक अनेकों बार धरने प्रदर्शन किए, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन एवं रैलियों के माध्यम से समाज के विषयों को प्रमुखता से उठाया तथा आगे भी समाज एवं राष्ट्र हित में मोर्चा रचनात्मक कार्यकर्ता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमोद नाहर को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया तथा कई पदाधिकारी जिले टीम में भी नियुक्त किए गए। राजेंद्र केसला ने अपने संबोधन में कहा कि मोर्चा वाल्मीकि समाज को पूरे देश में श्री मकवाना के नेतृत्व में संगठित करने का प्रयास कर रहा है। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रैली में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया को कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर उनका मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत भी किया गया। बैठक को संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, राष्ट्रीय महामंत्री ओपी सिसोदिया, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, राष्ट्रीय महामंत्री विपिन चंचल, पूर्व सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग राजेंद्र केसला, प्रदेश अध्यक्ष मदन बाल्मीकि प्रदेश प्रमुख महामंत्री राजेंद्र चौधरी, संरक्षक सुनील राजोरिया, प्रदेश महामंत्री राजीव राजोरी, प्रदेश महामंत्री अनिल रजवाल, प्रदेश महामंत्री अशोक नाहर, पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती अनिका क्षेत्री प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, विशाल कुमार पार्षद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकुमार राजोरी प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती अनीता वाल्मीकि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, कौशल डबराल प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, राजेंद्र मचल जिला अध्यक्ष देहरादून, कुलवंत सूट जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, अनिल कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, कुलदीप मंडल उपाध्यक्ष, रमेश जिला उपाध्यक्ष, संयम कुमार महानगर महामंत्री, राज गहलोत प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सतीश, गजेंद्र चौहान, राजेश चौधरी प्रदेश सचिव, सोमपाल बाल्मीकि, सचिन, सौरभ, सुनील कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581