उत्तराखंड समाचार

थाना चकराता पुलिस ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

उक्त आदेश के अनुपालन में आज थाना चकराता पुलिस द्वारा केंट इंटर कॉलेज चकराता देहरादून मे सड़क सुरक्षा,

देहरादून, 09 दिसंबर। थाना चकराता द्वारा केंट इंटर कॉलेज चकराता देहरादून में उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के सम्बन्ध मे जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के संबंध मे अपने-अपने थाना क्षेत्र की सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन मे डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन कर एप के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में आज थाना चकराता पुलिस द्वारा केंट इंटर कॉलेज चकराता देहरादून मे सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता, शपथ हेतु आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं एवं अध्यापकों को उत्तराखण्ड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी तथा गौरा शक्ति एप का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581