उत्तराखंड समाचार

बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भरा नामांकन

कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने किया नामांकन जमा

देहरादून। प्रत्याशियों के नामांकन भरने का दौर सोमवार को जारी रहा। आज विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। सोमवार को देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन भरा। इन चुनावों में भी वह रायपुर क्षेत्र से मैदान में उतर रहे हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने भी नामांकन जमा करवा दिया है। नामांकन भरने से पहले वह अपने समर्थकों के साथ कालिका मंदिर पहुंचीं और पूजा कर आगामी चुनाव में जीतने का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि सविता कपूर कैंट विधायक हरबंश कपूर की पत्नी हैं। कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया था। वह लगातार आठ बार विधायक रहे थे। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सिंह सजवाण भी आज रिटर्निंग अफसर समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व मंत्री व उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने टिहरी और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग से नामांकन दाखिल किया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button