उत्तराखंड समाचार

चौकी प्रभारी ने निभाया मानवता का धर्म

यात्रियों ने पुलिस द्वारा की गयी सहायता व सहयोग हेतु चमोली पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया।

चमोली, 31 मई। वाहन दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को चौकी प्रभारी लामबगड़ ने अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर निभाया मानवता का धर्म।
उप निरीक्षक सम्पूर्णानन्द जुयाल चौकी प्रभारी लामबगड़ को सूचना मिली की श्री बद्रीनाथ से जोशीमठ की ओर आ रहा एक यात्री वाहन जेपी चट्टान लामबगड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे। जहां वाहन संख्या एचआर -58-बी -1109 टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया था। पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात चौकी प्रभारी द्वारा स्वयं घायलों को अपने निजी वाहन से उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पांडुकेश्वर पहुंचाया। उक्त वाहन में 05 पुरुष, 03 महिलाएं व 04 बच्चे मौजूद थे। घायलों में श्रीमती सुमन श्रीवास्तव 64 वर्ष, श्रीमती अदिति श्रीवास्तव 38 वर्ष व श्रीमती केसनी 40 वर्ष को चोटें आयी व अन्य यात्री सुरक्षित है। सभी यात्री करतार कॉलोनी सहारनपुर के निवासी थे। चौकी प्रभारी द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार होने के पश्चात उनके लिए वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को जोशीमठ उनके ठहरने के स्थान तक सुरक्षित पहुंचाया गया। सभी यात्रियों ने पुलिस द्वारा की गयी सहायता व सहयोग हेतु चमोली पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581