उत्तराखंड समाचार

डोईवाला पुलिस ने किया जारूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नशा मुक्त दून कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्गत शपथ ग्रहण करायी गई

देहरादून। डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुँआवाला मे महिलाओ को गोरा शक्ति एप्प की जानकारी देकर जारूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन/तत्वाधान मे महिला सुरक्षा व महिलाओ को जागरूक करने के उद्देश्य व सामुदायिक पुलिसिंग स्थापन हेतू वर्तमान मे प्रचलित जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निर्गत दिशा-निर्देशो के अनुरूप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा अभियान के अंतर्गत थाना डोईवाला पर महिला कर्मियों की टीम गठित कर ग्राम कुँआवाला मे महिलाओ/युवतियो के साथ जन-जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया, उपस्थित सभी महिलाओ को महिला सुरक्षा व महिलाओ के वैधानिक अधिकारो के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं उपस्थित महिलाओ को गोरा शक्ति एप्प का व्यापक प्रचार प्रसार कर गौरा शक्ति एप्प मे ऑनलाईन शिकायत पंजीकरण, एप्प मे उपलब्ध महिलाओ के वैधानिक अधिकार तालिका, महत्वपूर्ण नम्बरो सूची एवं एसओएस कॉल के सन्दर्भ मे व एप्प मे उपलब्ध विशेषताओ तथा एप्प संचालन की विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त के अतिरिक्त जन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव व नशे की रोकथाम तथा नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु बताया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नशा मुक्त दून कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्गत शपथ ग्रहण करायी गई। उक्त कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे शैक्षिक संस्थान/ ग्राम सभा तथा व्यापारिक संस्थान आदि मे निरन्तर रूप से प्रचलित रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581