उत्तराखंड समाचार

स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को दी गौरा शक्ति एप के संबंध जानकारी

रजिस्ट्रेशन कर एप के संबंध मे जानकारी प्रदान करने के संवध मे आदेशित किया गया

देहरादून। थाना सहसपुर मे नियुक्त महिला कर्मियों द्वारा औद्योगिक संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों व विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के सम्बन्ध मे जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप ) के संबंध मे अपने अपने थाना क्षेत्र की सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों व छात्राओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन मे डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन कर एप के संवध मे जानकारी प्रदान करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के संवध मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा भी थानाध्यक्ष सहसपुर को थाना क्षेत्रांतर्गत सरकारी /गैर सरकारी संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन मे डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन कर एप के संबंध मे जानकारी प्रदान करने के संवध मे आदेशित किया गया। उक्त आदेश/निर्देशों के अनुपालन में आज थाना सहसपुर मे नियुक्त महिला कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र मे जाकर औद्योगिक संस्थान सारा औद्योगिक क्षेत्र व लांघा रोड औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों तथा विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के संबंध जानकारी दी गयी। एप के अंतर्गत महिलाओ से संबंधित अपराधों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने व तत्काल पुलिस की मदद कैसे प्राप्त की जायेगी, आदि सुविधाओं की जानकारियां दी गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581