क्राइम

महिला टीचर ने नाबालिग छात्र से कर ली शादी, घरवाले नहीं माने तो दोनों ने पीया जहर; शिक्षिका गिरफ्तार

तमिलनाडु में एक महिला टीचर ने अपने नाबालिग छात्र से ही शादी रचा ली। जब घरवालों ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया तब दोनों ने जहर पी लिया। अब इस मामले में पुलिस ने महिला शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पेरम्बलूर जिले की है। सोमवार की रात पुलिस ने महिला शिक्षिका को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह महिला करीब 2 साल पहले टीचर ट्रेनिंग कोर्स के तहत विक्रामंगलम स्थित सरकारी हाई स्कूल में गई थीं। यहां वो एक 15 साल के छात्र को दिल दे बैठीं। यहां तक कि जब महिला स्कूल से निकल गईं तब भी दोनों के बीच रिश्ते थे। 22 अक्टूबर, 2021 को इन दोनों ने बिना अपने परिजनों को बताए शादी रचा ली। 

टीचर को लेकर दादी के घर पहुंचा छात्र

बताया जा रहा है कि इसके बाद नाबालिग छात्र महिला टीचर को लेकर अपनी दादी के घर पहुंचा। हालांकि, यह घर खाली था और बंद पड़ा था। लेकिन लड़के को घर की चाभी के बारे में पता था और उसने वहां से चाभी ली और फिर यह दोनों इस घर में रहने लगे। हालांकि, जब लड़का सूरज ढलने के बाद तक घर नहीं पहुंचा तब उसकी मां ने उसे फोन किया। जिसके बाद उसने अपनी मां को बताया कि वो इस महिला से प्यार करता है और उसके साथ अपनी दादी के घर पर है।

रिश्ते से इनकार किया तो पी ली जहर

लेकिन लड़के की मां ने महिला के साथ उसके रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वो उसे महिला के साथ रहने की इजाजत नहीं देंगी। मां के साथ हुई इस बातचीत के बाद लड़के और महिला ने एक साथ जहर पीकर अपनी जान देने का फैसला किया। दोनों ने जहर भी पी लिया। लेकिन लड़का कुछ ही देर बाद महिला को लेकर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गया। जहां इलाज के बाद दोनों सकुशल अपने-अपने घर लौट आए।

पिता ने दर्ज कराई केस

लड़के के घर लौटने के बाद उसके पिता ने थाने में जाकर महिला शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने लालच देकर उनके नाबालिग बेटे से शादी रचाई है। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो की एक अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

  

Source

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581