उत्तराखंड समाचारक्राइम

तिलक रोड़ मे हुई मोबाइल लूट की घटना का ख़ुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एक मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से आकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गया।

देहरादून। लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अभियुक्त को पुलिस ने लूट के मोबाइल और लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाचे के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जून को अभय जैन पुत्र राजकुमार जैन निवासी 95 तिलक रोड ने थाना कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देते हुये बताया की 29 मार्च को समय रात्रि लगभग 11:00 बजे जब वह बिंदाल पुल से तिलक रोड महावीर जैन कन्या इंटर कॉलेज अपने मोबाइल से बात करता आ रहा था, तो एक मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से आकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गया। उसने उसका पीछा किया लेकिन हाथ नहीं आया। श्री जैन ने पुलिस को यह भी बताया की वह उसकी मोटरसाइकिल नीली सफेद अपाचे का नंबर यूके 07-1606 ही पढ़ पाया। तहरीर के आधार पर चौकी खुडबूडा में मुकदमा अपराध संख्या 273/2022 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना एसआई रवि प्रसाद कवि को सुपुर्द की गई। लूट की घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने के लिये जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्देश निर्गत किए गए। पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के प्रवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा लूट की घटना के खुलासे के लिये तत्काल एक पुलिस टीम का गठन करते हुए निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने अपने अथक प्रयासों से आस-पास के सीसीटीवी कैमरो से एवम मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त गुरुसेवक उर्फ सोनू सिंह उर्फ मोटा निवासी कावली रोड शिवाजी मार्ग थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 24 वर्ष को लूट के मोबाइल के साथ रामप्यारी स्कूल के पास से तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर यूके 07 डीजे 1606 के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की जरूरत पूरा करने के लिए मोबाइल लूट करता है पूर्व में भी लूट में थाना पटेल नगर से जेल जा चुका है, तथा थाना कैंट से भी धारा  4/25 आर्म्स एक्ट मैं जेल जा चुका है। उसने पुलिस को बताया की29 मार्च को वह नशे में था तथा तिलक रोड से अपने अपनी बाइक अपाचे से घर की तरफ जा रहा था, उसे एक आदमी मोबाइल से बात करता हुआ दिखाई दिया तो वह उसका मोबाइल छीन कर भाग गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक रवि प्रसाद कवि चौकी प्रभारी खुडबूडा, पुलिस कॉन्स्टेबल संतोष पवार, पुलिस कॉन्स्टेबल रविंद्र रावत, पुलिस कॉन्स्टेबल जसवीर शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581