उत्तराखंड समाचार

जल्द होगा गढ़ी कैंट में ओवरहेड टेंक का लोकार्पण: मंत्री जोशी

गढ़ी चौक से डाकरा तक सड़क का पुर्ननिर्माण कार्य करने पर भी मंत्री ने सीईओ को निर्देश दिये।

देहरादून 11 नवम्बर। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में नवनिर्मित ओवरहेड टेंक के लोकार्पण कार्यक्रम सहित सड़क, शिविर, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने अधिकारियों को कैंट क्षेत्र में सड़कों, सीवरेज ट्रीटमेंट सहित सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के माध्यम से वित्तीय स्वीकृति लेकर कार्य किया जा सकता है। गढ़ी चौक से डाकरा तक सड़क का पुर्ननिर्माण कार्य करने पर भी मंत्री ने सीईओ को निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि जल्द ही गढ़ी कैंट में ओवरहेड टेंक का लोकार्पण किया जाऐगा ताकि गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस अवसर पर छावनी परिषद के सीईओ अभिनव सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौर सौंधी, पूर्व सभासद मधु खत्री, मनोज क्षेत्री, नीतू बिष्ट सहित जलनिगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581