उत्तराखंड समाचारराजनीति

उत्तराखंड में पीसीसी का पुनर्गठन शीघ्र : धीरेंद्र प्रताप

कांग्रेस का यशपाल आर्य जी नेतृत्व में विधायक दल पूरी तत्परता से अपना काम कर रहा है।

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि राज्य कांग्रेसका पुनर्गठन शीघ्र हो जाएगा और जल्द ही राज्य में प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक की कमेटियां सांगठनिक स्वरूप ले लेंगी। एक सवाल के जवाब में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य के नेतृत्व में राज्य कांग्रेस एक संगठित और शक्तिशाली विपक्षी दल के रूप में अपना कार्य तत्परता से कर रही है और राज्य की जनता के हितों से जुड़ा वैसा कोई सवाल नहीं है जिस पर की राज्य कांग्रेस के नेता अपनी आवाज बुलंद ना कर रहे हो। धीरेंद्र प्रताप ने कहा अंकिता हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार के तमाम मामलों भर्तियों के घोटालों, महंगाई, सड़क, बिजली, पानी की खराब हालत, सरकार की जनविरोधी नीतियां सभी कांग्रेस के निशाने पर हैं और राज्य की विधानसभा में भी कांग्रेस का यशपाल आर्य जी नेतृत्व में विधायक दल पूरी तत्परता से अपना काम कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में पार्टी की नई कमेटी की घोषणा अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के चुने जाने के बाद कांग्रेस के प्राथमिक एजेंडे पर है और इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने संगठन के लिए नई रणनीति बना ली है और यह तय है की जनता के सवालों को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक मुखर रहने वाली है।
राज्य कांग्रेस के पदाधिकारी अभी तक यथावत हैं और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों के अनुसार कार्य कर रहे हैं नए पदाधिकारियों के गठन के साथ कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा जी ने कार्य विभाजन की बात कही है। और जैसे ही कमेटी घोषित होगी पार्टी संगठनकर्ता अपने अपने कार्यों को अंजाम देना शुरू कर देंगे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581