उत्तराखंड समाचारक्राइम

महिला ने अपने पति के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज कराया

महिला ने बीते 15 जुलाई को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया।

देहरादून। महिला ने अपने पति के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वह कार्रवाई कराने पर परिवार की सभी लड़कियों की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी खटीमा क्षेत्र के रोहित राना नाम के युवक से हुई है। शादी के बाद दोनों में विवाद हुआ। महिला ने बीते 15 जुलाई को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया। इसमें पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर महिला शिकायत सेल में समझौता हो गया। आरोप है कि हाल में पति ने उसकी आपत्तिजनक फोटो महिला के जीजा को भेज दी। आरोप है कि यह फोटो अन्य रिश्तेदारों को भेजी गई। इसके बाद से पीड़िता शर्म के चलते परेशान है। आरोप है कि पति ने जीजा को फोन कर कहा कि साली को समझा लो। नहीं तो मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। पति ने आपत्तिजनक फोटो सोशल साइटों पर अपलोड करने की धमकी दी है। परेशान महिला की तहरीर पर आरोपी पति रोहित राना के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581