उत्तराखंड समाचार

विभागीय अधिकारी विकास कार्यों को जनपदवार अपडेट करें : महाराज

गेस्ट हाउसों और अनुपयोगी पुलों को पर्यटन को सौंपे : महाराज

देहरादून। विभागीय अधिकारी विकास कार्यों को जनपदवार अपडेट करें। पेट्रोल और डीजल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन कारों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रस्ताव तैयार करें। उक्त बात पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैंट में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग के सभी जीर्ण-क्षीर्ण निरीक्षण भवनों को विभाग लीज पर देने के साथ-साथ गेस्ट हाउसों और अनुपयोगी पुलों को पर्यटन की दृष्टि से संवारने के लिए पर्यटन विभाग को एनओसी जारी कर उन्हे पर्यटन विभाग के सुपुर्द किया जाए। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सड़कों के निर्माण में प्रथम के पश्चात द्वितीय, तृतीय सभी प्रकार के चरणों की स्वीकृति को अब द्वितीय चरण के तहत मर्ज कर दिया गया है, इससे सड़कों के निर्माण में तेजी आएगी। श्री महाराज ने कहा लोनिवि अधिकारियों से कहा कि विभाग डंपिंग जोन को यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से विकसित करे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के दोनों ओर 100 मीटर तक कमर्शियल क्षेत्र घोषित किया जाए जिससे स्थानीय लोग अपना छोटा मोटा व्यवसाय कर सकें। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनित कुमार, प्रमुख अभियंता अयाज अहमद, एन. एच. चीफ प्रमोद कुमार, चीफ इंजीनियर पौड़ी दयानंद, एस.ई पौडी पी.एस. बृजवाल सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581