उत्तराखंड समाचार

चांदमारी गांव पहुंचकर मंत्री ने किया सड़क का शिलान्यास

मंत्री गणेश जोशी हर सुख दुःख में आम जनमानस के साथ खड़े रहते है

देहरादून 8 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के चांदमारी गांव पहुंचे। जहां काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के मसूरी विधान सभा क्षेत्र के चांदमारी घघोड़ा ग्राम पंचायत में ₹95.96 लाख की लागत से 1.994 किमी की विभिन्न आन्तरिक मार्गो का विधिवत शिलान्यास किया। विदित हो कि पिछले कई वर्षो से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे जिसका आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 82 साल के लंबे इंतजार के बाद आंतरिक सड़क मार्ग का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री गणेश जोशी हर सुख दुःख में आम जनमानस के साथ खड़े रहते है और विकास कार्यों में सबसे आगे रहते है। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद सड़क का निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर हो । साथ ही सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं इसके साथ ही ग्रामीणों ने मंत्री जोशी के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को भी रखा जिसपर मंत्री जोशी ने सभी समस्याओं को समाधान का भरोसा भी दिलाया। मंत्री जोशी ने क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का ध्येय है कि प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तो मसूरी विधानसभा क्षेत्र सबसे स्मार्ट और हर क्षेत्र में आगे होगा इस दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर राम बहादुर खत्री, प्रेम पंवार, कैप्टन शमशेर थापा, प्रदीप क्षेत्री, अजीत क्षेत्री, ग्राम प्रधान दुर्गा राय, ग्राम प्रधान सागर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581