उत्तराखंड समाचार

अच्छी शिक्षा से ही होता है अच्छे भविष्य का निर्माण : मुख्यमंत्री

हमारे जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएगा।

देहरादून 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दि इण्डियन पब्लिक स्कूल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा दि इण्डियन पब्लिक स्कूल श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में उभर रहा है, विद्यालय शिक्षा में संस्कृति, वैदिक ज्ञान, योग जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम को भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय विरासत है, उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता है, अच्छी शिक्षा से ही अच्छे भविष्य का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, संपूर्ण उत्तराखंड में इसे आगामी 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमने भी संकल्प लिया है कि हम आने वाले समय में उत्तराखंड को नशा मुक्त, एवं टी.बी मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उन्होंने कहा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया है, उन्होंने कहा हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए, उन्होंने कहा समय बहुत बहुमूल्य होता है, जिसका सदुपयोग ही हमारे जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन किया गया है, जल्द ही समिति के सुझावों के आधार पर फैसला लिया जाएगा। उत्तराखंड राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू कर दी गई है एवं 2030 तक संपूर्ण राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम शुरू किये जाए इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने कहा आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत रोड, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जैसे प्रत्येक क्षेत्र में तिरुपति के साथ कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के चेयरमैन आर.के. सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनायें भी दी। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, श्रीमती रीता सिन्हा, विद्यालय निदेशक ए.के. सिंह, संयुक्त सचिव श्रीमती रत्ना सिन्हा, कार्यकारी प्रधानाचार्य मणि सीवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581