Uncategorized

जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मैच में अधिक दर्शक आने की संभावना के मध्य नजर रखते हुए यातायात एवं सिटिंग प्लान बनाया जाए।

देहरादून. जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाली रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रिकेट सीरीज के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने तथा मैच देखने आने वाले दर्शकों के एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट के साथ ही उनके व्यवस्थित ढंग से बैठने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम चाक-चौबंद करने के निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था हेतु बेहतर प्लान बनाने के निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति ना हो। उन्होंने मैच में अधिक दर्शक आने की संभावना के मध्य नजर रखते हुए यातायात एवं सिटिंग प्लान बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार, अधि अभि लोनिवि डीसी नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581