उत्तराखंड समाचार

कोतवाली पुलिस ने गांधी राजकीय इण्टर कालेज में लगाई पाठशाला

प्रभारी निरीक्षक के नम्बर पर बतायेगे, उनके नाम भी गोपनीय रखे जायेगे।

देहरादून। नशे के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एमकेपी राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज में पाठशाला की गयी।

जनपद देहरादून को नशा मुक्त करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा समस्त शिक्षण संस्थानों, एनजीओ, ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों, एवं आम जनता को साथ लेकर व्यापक स्तर पर नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाए जाने संबंधी दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरक्षक कोतवाली नगर द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ आज गांधी राजकीय इण्टर कालेज डिस्पेंसरी रोड जनपद देहरादून में 9 वी, 10 वीं, 11वी, 12 वीं के लगभग 150 छात्र –छात्राओं, स्कूल टीचरर्स, स्कूल स्टाफ को नशे से होने वाले दुषपरिणाम के बारे मे बताया गया तथा नशे मे सिगरेट, ड्रग्स, शराब, इन्जेक्शन लेने वाले व बेचने वालों की सूचना देने के सम्बन्ध मे बताया गया तथा उक्त सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखे जाने हेतु बताया गया। एवं स्कूल टीचर्स को बताया गया कि यदि कोई बच्चा गलत संगत मे पडकर नशा आदि कर रहा है तो प्रभारी निरीक्षक के नम्बर पर बतायेगे, उनके नाम भी गोपनीय रखे जायेगे। उन बच्चों की जो नशे की लत मे पड गये है उनकी थाना स्तर पर काउंसलिंग करावाई जायेगी। सभी बच्चो को ट्रैफिक नियमों के संबंध में जानकारी दी गई कि बिना लाईसेन्स, बिना हेलमेट व 03 सवारी बैठाकर कोई भी न चले, लेफ्ट टर्न फ्री रखे तथा समस्त छात्र-छात्राओं को लगन व मेहनत के साथ और एक अनुशासित होकर कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। स्कूल के सभी छात्र छात्राओं द्वारा नशा/ड्रग्स न करने का आश्वासन दिया गया व शपथ ली गयी। सम्स्त स्कूल टीचर्स व स्कूल स्टाफ व बच्चो द्वारा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की गई तथा पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने हेतु बताया गया साथ ही महिला सुरक्षा,यातायात नियमों व साइबर क्राइम से बचाओ के बारे में जागरूक किया गया।  आगे भी लगातार अन्य शिक्षण संस्थानों व ग्राम सभाओं में भी पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581