उत्तराखंड समाचारक्राइम

फायर करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी तमंचा बरामद

पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो एक देसी तमंचा बरामद हुआ

देहरादून, 10 जून. आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे फायर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के कब्जे से एक देसी तमंचा बरामद हुआ हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि को पुलिस चौकी आईएसबीटी पर सूचना मिली कि आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे किसी व्यक्ति ने फायर कर दिया है, तत्काल मौके पर जा कर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा जिससे कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही थी। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो एक देसी तमंचा बरामद हुआ, जिस पर कार्यवाही करते हुए आयुष राठी पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष को मौके पर गिरफ्तार किया गया। चौकी ले जाकर पूछताछ करने पर जानकारी हुई उक्त युवक आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था, वहां एक लड़का और एक लड़की का आपसी बातों को लेकर वाद विवाद हो रहा था। जिसमे ऑटो वाले व आसपास खड़े अन्य लोग लड़की की ओर से बीच बचाव करने लगे। शोर गुल सुनकर आयुष राठी भी मौके पर चला गया और बीच बचाव करने लगा तभी वहां खड़ी भीड़ ने आयुष राठी को लड़के का साथी समझ कर उसके साथ भी वाद विवाद किया व आयुष राठी पर हावी होने लगे जिस पर युवक ने बचाव में अपने पास रखा देसी कट्टा निकाल के हवा में फायर कर दिया। युवक द्वारा केवल हवाई फायर किया गया। पुलिस द्वारा जानकारी पर अज्ञात लड़की-लड़की के आपसी विवाद का प्रकरण सामने आया। उक्त अभियुक्त आयुष राठी को उससे अवैध देसी कट्टा बरामद होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पुलिस जांच में युवक द्वारा किसी लड़की को छेड़ने व बुजुर्ग को गोली लगने से संबंधित तथ्य की पुष्टि नहीं हुई। मात्र भागदौड में हल्की चोट मेडिकल में आयी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464