उत्तराखंड समाचार

टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की तरफ से हर संभव सहायता दिलाना का भरोसा दिलाया।

देहरादून , 21 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने टपकेश्वर मंदिर एवं वेषणो मंदिर में बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  मंदिर के दिगम्बर भरत गिरी से भी भेंट की ओर उनसे मंदिर में हुई अतिवृष्टि से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की तरफ से हर संभव सहायता दिलाना का भरोसा दिलाया। वहीं इस अवसर पर कबिना मंत्री गणेश जोशी टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर संध्या कालीन आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री जोशी ने देश एवम प्रदेशवासियों की मंगलकामना भी की। इस अवसर पर दिगम्बर भरत गिरी, आचार्य बिपिन जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, विष्णु प्रसाद गुप्ता, मधु खत्री, अनिल सैनी, सिकंदर सिंह, नैन सिंह पंवार, सीओ नीरज सेमवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581