उत्तराखंड समाचारक्राइम

हरियाणा से रुद्रपुर पहुंचे पिता-पुत्र को बंधक बनाकर बदमाशाेें ने लूटा ट्रक

फुटेज में तीन लोग दिखाई दे रहे है

रुद्रपुर : हरियाणा से ट्रक लेकर रुद्रपुर पहुंचे पिता पुत्र को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में तीन बदमाश कैद मिले। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।ग्राम नुरता इंद्री थाना करनाल जिला हरियाणा निवासी राम मेहर अपने पुत्र राहुल के साथ ट्रक लेकर रुदपुर पहुंचा था। बुधवार देर रात पिता पुत्र काशीपुर रोड स्तिथ सामिया लेक सिटी के पास ट्रक खड़ा कर सो गए।बताया जा रहा है कि इसी दौरान हथियारों से लैस तीन-चार बदमाश मौके पर पहुँचे और पिता पुत्र को बंधक बनाकर ट्रक कब्जे में ले लिया। जिसके बाद बदमाश पिता पुत्र को ट्रक में ही लेकर निकल गए।बाजपुर स्थित दोराहे पर बदमाशों ने पिता पुत्र को फेंक दिया। जिसके बाद वह ट्रक लेकर फरार हो गए। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ट्रक लूटने की घटना हुई है।छानबीन के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। रुदपुर से बाजपुर तक सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।   । उसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581