उत्तराखंड समाचार

अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की भावपूर्ण श्रृद्धांजलि

मंत्री जोशी ने कहा जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं,

देहरादून,27 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर निवासी अमर शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। गौरतलब है कि शहीद मनोज राणा भारतीय सेना के 2/4 गोरखा राइफल में तैनात थे और वर्ष 2013 में आज ही के दिन एक आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में वह शहीद हो गए थे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। मंत्री ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सेना के आधुनिकीकरण को भी नया आयाम दिया जा रहा है और रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभूतपूर्व काम किया जा रहा है। मंत्री ने कह  देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है, देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मंत्री ने कहा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में  देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। मंत्री ने कहा सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। मंत्री ने कहा शहीद मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद की माता उषा राणा, बहिन पिंकी राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, गोरखली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म बहादुर थापा, पार्षद मंजीत रावत, दीपक अरोड़ा, मोहित अग्रवाल, विशाल कुल्हान, रोशनबाला थापा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581