उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

11 जून से शुरू होंगी दो दिवसीय कार्यशाला : जोशी

सेमिनार में दालचीनी से सम्बन्धित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।

देहरादून। परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान, देहरादून में आयोजित होने वाली दालचीनी (सिनेमन) विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मीडिया सेंटर, सचिवालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा 11 एवं 12 जून 2026 को “दालचीनीः प्रवर्धन, सतत खेती एवं कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी में नवाचार” विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी “उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026-36” के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस सेमिनार में दालचीनी से सम्बन्धित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. नृपेन्द्र चौहान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581