उत्तराखंड समाचार

श्रद्धालु का खोया हैण्ड बैग ढूंढकर वापस लौटाया

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का "ऑपरेशन मुस्कान" श्रद्धालुओं के चेहरों पर मुस्कुराहट ला रहा है।

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम पहुंचे निहित गौतम निवासी हाथरस (उत्तर प्रदेश) अपना हैण्ड बैग कहीं पर भूल आये, लेकिन उनको याद भी नहीं रहा कि कहाँ पर छूट गया होगा। इनके द्वारा अपनी समस्या केदारनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मोहन सिंह बोहरा को बताई, मोहन सिंह बोहरा ने इन श्रद्धालु के बताये जगहों पर जाकर ढूंढखोज प्रारम्भ की। इनको मन्दिर जाने वाले रास्ते पर बैंच में एक हैण्डबैग रखा देखा। इस बैग के बारे में वहाँ पर खड़े अन्य श्रद्धालुओं से पूछा तो सभी ने अपना बैग होने से इनकार किया। एक श्रद्धालु ने तो यह तक कहा कि ये हैण्डबैग यहाँ पर काफी देर से रखा हुआ है। पुलिस कार्मिक मोहन सिंह बोहरा इस बैग को लेकर वापस गये, इनके हाथ पर रखा हैण्डबैग देखकर श्रद्धालु के ऑंखों में चमक आ गयी, दरअसल यही तो उनका हैण्डबैग था। मोहन सिंह बोहरा ने उनको जब ये बताया कि यह बैग नीचे एक बैंच पर था तो श्रद्धालु ने याद किया कि उसने अपने हैण्डबैग से दवाई निकाली थी और नजदीकी दुकान पर गर्म पानी लेने चला गया था, शायद उसी समय छूट गया होगा। अपना हैण्डबैग सकुशल वापस पाकर उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य के लिये रवाना हुये। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” श्रद्धालुओं के चेहरों पर मुस्कुराहट ला रहा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581